मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अन्तर्गत नगला भल्ला से अज्ञात व्यक्ति 16 वर्षीय किशोर को बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वलदेव क्षेत्र के नगला भल्ला निवासी भूरा पुत्र गंगा चरण का 16 वर्षीय पुत्र रवि किसी कार्य से बाजार गया था जिसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आया। जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो आसपास के लोगों ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके जाने जाने की बात बताई। काफी खोजबीन के बाद भी जब रवि नहीं मिला तो उसके पिता भूरा सिंह ने इसकी सूचना थाना बलदेव पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी हें। वहीं दूसरी ओर बलदेव दाउजी मन्दिर के पास से एक युवक किशोरी को प्रेंम जाल में फंसाकर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। किशोरी के परिजन ने अपने सगें सम्बन्धियों सहित किशोरी व युवक की तलाश में लग्रें हुए हैं। सूचना मिलनें तक उक्त मामलें में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।





