मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के बेलवन लक्ष्मी जी के मेले में आई 16 वर्षीय किशोर को नामजद युवक बहला फूसला कर भगा ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शकुन्तला देवी पत्नी स्व0 कन्हैया लाल निवासी जैत हिम्मतपुरा कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मनोज पुत्र नामालुम निवासी नारायण पुरी धौली प्याऊ मथुरा उसकी 16 वर्षीय पुत्री को लक्ष्मी जी मन्दिर बेलवेन के दर्शन करने के दौरान बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।





