मथुरा। श्री आर्दश अग्रवाल सेवा समिति द्वारा 18वाॅ सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थानीय बीएसए कालेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सादाबाद के विद्यायक देवेन्द्र अग्रवाल, डा0 अशोक अग्रवाल, पूर्वमंत्री रविकान्त गर्ग, विनोद कसेरे, सतीशचन्द्र ब्रजवासी थे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का प्रारभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में नेहा संग नितिन, लवली संग रिन्ूकू, चचंल संग विवेक, सोनी संग रवि, हेमलता संग ओमप्रकाश, रामा संग मनोज, भारती संग सोनू, कमलेश संग राकेश, ज्योति संग दाऊदयाल, लक्ष्मी गुप्ता संेग हरीश और साधना संग योगेश का सामूहिक विवाह हिन्दू रिति रिवाज के अनुसारर सम्पनन कराया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सभी 11 जोड़ों को सोने के आभूषण आदि देकर विदा किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह का यह आयोजन बढ़ा ही अनुकरणीय है ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जहाॅ निधर््न व्यक्तियों को सहायता मिलती है वहीं फिजूली खर्ची पर भी लगाम लगती हैं। डा0 अशोक अग्रवाल ने कहा कि उक्त परम्परा से जो लोग आर्थिक कमजोरी के चलते अपने बच्चों के परिणय संस्कार को लेकर चिन्तित रहतें है उन्हें ऐसे कार्यक्रमों से सहायता मिलती हैं। पूर्व राज्यमंत्री रवीकान्त गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को फिजूली खर्ची से बचाने का सन्देश देते हैं। वहीं इसी से जुड़ें परिचय सम्मेलन से वर व वधू पक्ष को सम्बन्ध जोड़नें में मदद मिलती हैं। इस अवसर पर आशीवर्चन को पधारे परम सन्त सतीक्षण जी महाराज ने कहा कि बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर माॅ सारस्वती की पूजा की जाती है और ऐसे सुभ समय में समिति द्वारा 11 युगलों को दम्पत्ति के रूप में बाध कर नये सुखी जीवन का मौका देना समिति की समाज के प्रति समर्पित भाव को दर्शाता हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र प्रेस वालें, स्वागत महामंत्री माधव शरण अग्रवाल, कन्हैयालाल बजाज, रमेश चन्द्र अगूठी वालें, गोबिन्द प्रसाद शोरा वालें, अशोक तस्वीर वाले, मोहनलाल सर्राफ, मनोज मुकुट, अश्वनी गर्ग, विशन दयाल सर्राफ, ने सभी मुख्य अतिथियों का दुपट्टा व वैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बसेरा ग्रुप के चैयरमैन रामकिशन अग्रवाल, सुरेश चन्द्र सपारी वालें, नन्द किशोर अग्रवाल, कन्हैयालाल बजाज, महेश चन्द्र प्रेसवाले, माधव शरण अग्रवाल, आदि ने सम्बान्ध्ति किया। वहीं शालिनी शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में लक्ष्मी गुप्ता, महिमा अग्रवाल, डा. सरोज अग्रवाल, डा. आशा अग्रवाल, वविता अग्रवाल, मन्जू लता, लता रानी, राजकुमार अग्रवाल, विमला रानी, सन्तोष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, केएम अग्रवाल, महेश चन्द्र टेटीवाले, नेमीचन्द्र विन्दल, लक्ष्मण दास सोदागर, हरीमोहन मित्तल, राधागोबिन्द बैंक वालें, सत्य नारायण मुकुट वालें, गोवधर््न दास, महेश डेªस वालें आदि उपस्थित थे। संचालन मंत्री विष्णुदास अग्रवाल ने किया।





