18 को एक्सप्रेस वे पर धरना-प्रदर्शन

 18 को एक्सप्रेस वे पर धरना-प्रदर्शनमथुरा । युवा राष्ट्रीय लोकदल ने आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक्सप्रेस वे के निर्माण के समय सरकार द्वारा जो किसानों से वायदे किये थे। उन्हें पूरा ने करने के विरोध में उप्र के राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पहुंच उन्हें प्रशासन के अधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों के लिए नोएडा से आगरा तक हाइवे के दोनों तरफ सर्विस रोड निर्माण कराय जाये व तब तक सर्विस रोड नही बन जाते किसानों का टोल फ्री किया जाये। हाइकोर्ट के निर्देशानुसार नोएडा व ग्रेटर की तर्ज पर 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए। वादानुसार 10 प्रतिशत भू भाग प्लाट दिया जाए। जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेस वे में गई है उनके परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी मिलनी चाहिए। लैण्ड पार्सल के लिए जिन किसानों ने जमीन का आज तक भी करार नहीं किया ना ही मुआवजा लिया। उनको जमीन वापस की जाए। अगर मांगे पूरी न की गई तो राष्ट्रीय लोकदल को किसानों के हित में धरना एवं प्रदर्शन करने के लिये वाध्य होनो पड़ेगा। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोकदल 18 अक्टूबर को नोएडा से लेकर आगरा एक्सप्रेस वे तक सांकेतिक धरना व प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन देने वालों में युवा राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र नरवार, कुंवर नरेन्द्र सिंह, हरीश शर्मा, ठाकुर जितेन्द्र सिंह, संजू चैधरी, मीना चैधरी आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti