18 अगस्त को भव्यता से निकाली जायेगी भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

मथुरा। श्री यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व इस वार भी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रवि यादव ने बताया कि सभा व यादव नव युवक संघ द्वारा पिछलें 25 वर्षो से जन्माष्टमी पर्व पर निकाली जा रही शोभायात्रा इस वार और धूमधाम से निकलेगी। यात्रा को लेकर निरन्तर तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में अद्भुत झांकी, बैण्ड, तथा भागड़ा पार्टी आकर्षण का केन्द्र होगी। शोभायात्रा 18 अगस्त को भरतपुर गेट से प्रारंभ होकर शहर भम्रण कर पुनः भरतपुर गेट पर समाप्त होगी। उक्त निर्णय यादव महासभा की लालबाबू यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में संजीव यादव, योगेश यादव, डा. देवेन्द्र यादव, सूरजभान यादव, पीएल यादव, वीरेन्द्र यादव, गजेन्द्र, मुकेश, वंशी, ब्रजों, सूरज, पवन, नारायण, गया यादव, यदूराज, पूरन यादव, रघुवीर, चन्द्रवीर, नीरज, रवि वृन्दावन, विजय यादव, गन्ने यादव, गुड्डू यादव, रामवीर, राजू यादव, रूप किशोर, राजकुमार, धन्नू यादव, वलवीर, रशिश, विजय, पदम यादव, बांकेलाल यादव, कविन्द्र, प्रमोद, मनीष, कमल, चन्दन, पप्पी, सुनील, महेन्द्र, राजू, मुरारीलाल, सन्तोष यादव, राकेश यादव, आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti