18 दिसम्बर को मनाया जायेगा जनपद में ‘‘अल्पसंख्यक अधिकार दिवस‘‘

मथुरा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण ने अवगत कराया है, कि इस वर्ष भी अल्पसंख्यकों के शैक्षिक आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिये सरकार ने 18 दिसम्बर को ‘‘अल्पसंख्यक दिवस‘‘ के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया है।

जनपद के अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षण संस्थाओं या मदरसों के प्रबन्धकों एंव प्रधानाचार्यो तथा अल्पसंख्यक समुदाय को गणमान्य व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 18 दिसम्बर 2014 को 12 बजे अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। जैसे अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के अवसर पर 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यकों के शैक्षिणिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हो सकें, और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु अल्पसंख्यकों को प्रोत्साहित किया जायेे, अल्पसंख्यकों के रक्षोपाय एंव हित संरक्षण के संबंध में जानकारी, उक्त दिवस पर उक्त विषय पर संास्कृतिक कार्यक्रम, मुशायरा, कवि सम्मेलन, नाटक, क्राफ्ट मेला एंव सेमीनार आयोजित करने की कार्यवाही की जाये, अल्पसंख्यकों से संबंन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील दिवस तथा थाना दिवस में समस्याओं के निस्तारण की जानकारी भी दी जाये। जनपद के अल्पसंख्यक गणमान्य व्यक्तियों अल्प संख्यक शिक्षण संस्था मदरसों के प्रबंधकों या प्राचार्यो से अनुरोध है कि उक्त दिवस को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाने हेतु बैठक में भाग लें।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti