मथुरा। श्री जाहरवीर गोगा जी की ग्यारहवीं पदयात्रा भरतपुर से 18 जून को सायं चार बजे बाबा जाहरवीर मंदिर नीम दा गेट, कुम्हेर गेट, रूंद्धि नगर काॅलौनी, भरतपुर से रवाना होकर जाजमपट्टी, उस्फार, गोवर्धन, डीग, नगर, अलवर, बहरोड, नारनौल, पचेरी कला, बुहाना, चैरेडी, सूरजगढ, पिलानी, चांदगोठी, सादुलपुर, जन्मभूमि ददरेवा, सिद्धमुख, भादरा होते हुए एक जुलाई को गोरखटीला गोगामेडी पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा। दो जुलाई को गोगामेडी में ही भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। 19 को उस्फार में पदयात्रा का स्वागत किया जायेगा। उक्त जानकारी यात्रा संयोजक सुरेश गोयल, अध्यक्ष चै0 जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डालचंद तिवारी, प्रेमचंद खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष चै0 श्यौराज सिंह, उपाध्यक्ष हरीशंकर सिंह, महेशचंद, निरंजन सिंह, संचालक जगदीश प्रसाद, महामंत्री राकेश राना, श्यामसुंदर शर्मा, प्रचार मंत्री उदय सिंह, लक्ष्मन सिंह, हरी सिंह, जवाहर सिंह ने दी। सुरेश गोयल ने बताया कि यात्रा में चलने वाले भक्त अपने साथ पहने, ओढने, बिछाने वाले कपडा एवं टाॅर्च लेकर आयें।





