2 करोड़ 20 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर दबोचे

पकड़े गए तस्करों ने किया खुलासा सीमापार से हेरोइन लाकर देता है सेना का सिपाही

मथुरा। बाॅर्डर पार से बिक्री के लिए आई करोड़ों रुपए की हेरोइन को बरामद

करने के साथ पुलिस ने दो तस्करों को भी अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा की

गई पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि सेना में तैनात एक जवान बाॅर्डर

पार से हेरोइन सप्लाई में मदद करता है और यहां के लोकर मार्केट में

बिक्री के बाद पैसा आपस में बंट जाता है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 2

करोड़ से अधिक बताई गई है। नशे के कारोबार से जुड़े इस नेटवर्क के अन्य

लोगों तक पहुॅचने के लिए पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों से पूदताछ कर रही

है।

जानकारी के मुताबिक जनपद पुलिस को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी कि जनपद

के आस-पास हेरोइन तस्कर सक्रिय है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात और

क्षेत्राधिकारी महावन के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई जो इनकी तलाश

में जुटी थी। एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को थानाध्यक्ष

राया संजीव कुमार तौमर को मुखबिर से सूचना मिली कि हेरोइन तस्कर कस्बे से

होकर गुजरने वाले है। मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस

ने चैकिंग शुरु कर दी और बलदेव तिराहा राया से बाइक सवार दो लोगों को

हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर इनके पास से काले रंग के

लैटर के दो पैकेट मिले जिसमें 1 किलो 36 ग्राम हेरोइन थी। इन पैकेटों पर

सिल्वर कलर से डबल केमिल ब्रांड इन अफागानिस्तान हेरोइन लिखा हुआ था।

पुलिस दोनों को हिरासत में ले थाने ले आई और पूछताछ में इन्हौने अपने नाम

राहुल उर्फ आसू पुत्र विजय तौमर निवासी गांव जादोंपुर थाना बलदेव और

सत्यपाल पुत्र सरदार निवासी बाराहनगर थाना अमापुर जनपद कासगंज बताया।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर इन दोनों ने बताया कि हेरोइन

अफगानिस्तान से बाॅर्डर के रास्ते आती है और असम रायफल में तैनात सिपाही

संजय यादव निवासी गली नंबर 5 यादव नगर थाना कोतवाली नगर एटा बाॅर्डर से

उन्हें माल लाकर देता है। कड़ाई से की गई पूछताछ मंे दोनों ने बताया कि

हेरोइन को लोकल मार्केट में बेचने के बाद आपस में पैसा बांट लेते थे।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक बाइक और एम तमंचा और दो

कारतूस बरामद किए हैं। बाॅर्डर पार से हेरोइन लाकर तस्करों तक पहुॅचाने

वाले असम रायफल में तैनात सिपाही के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में

लग गई है वहीं इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी

पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 2 करोड़

20 लाख रुपए बताई गई है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login