भारत में मनुष्य शुरू से ही कृषि का इस्तेमाल कर रहा है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है और यह जीडीपी में करीब 14 प्रतिशत योगदान देती है। कृषि का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए पर्याप्त खाद्यान्न और मवेशियों के लिए चारा पैदा करना है। साथ ही आपात स्थिति के लिए खाद्यान्न का भंडारण करने के अलावा वैश्विक और स्थानीय कृषि व्यापार के लिए कृषि उत्पाद प्रदान करना है।