2017 में बनेगी सपा की सरकारः अशोक अग्रवाल

साइकिल संदेश यात्रा के समापन अवसर पर मौजूद सपा के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष मथुरा। दस दिन तक चली साईकिल संदेश यात्रा का आज स्थानीय एक होटल में समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की। समापन समारोह में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सपा की साईकिल संदेश यात्रा में भाग लेने वाले सपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुये जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जो जोश और खरोश के साथ सरकार की नीतियों और उनके विकास कार्यों को जन-जन तक पंहुचाने में मेहनत की उसके लिये सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। सरकार द्वारा अपने चार वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों के लोगांे, किसान, मजदूर सभी के हितों को ध्यान में रखते हुये विकास कार्य कराये। मजदूरों को साईकिलों का वितरण किया। सरकार ने मथुरा जनपद में विकास कार्यों के लिये पैसे की कोई कमी नहीं आने दी। 

महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते कहा कि सभी ने भीषण गर्मी में साईकिल संदेश यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, मजदूरों की बेबाओं को आर्थिक सहायता दी जो आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन लोगों के लिये नहीं किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सर्वांगीण विकास कराया है और इसमें किसी भी किस्म का कोई भेदभाव न रखते हुये सभी लोगों के लिये कार्य किये हैं। अब हमारे सामने सन 2017 का लक्ष्य है जिसमें पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र की जनता ने जो साईकिल यात्रा में बढ चढकर हिस्सा लिया है उसके लिये मैं उनका आभारी हूँ। कार्यक्रम में मंचस्थ ठा. कुशलपाल सिंह, अरूण दीक्षित, वीरेन्द्र यादव, तनवीर अहमद, सौरभ चैधरी, भारतभूषण, छैलबिहारी, लोकेन्द्र चैधरी, मनोज खण्डेलवाल, विभोर गौतम, प्रीतम चैधरी, रंजनवाला, बबीता सिंह सिंसौदया, सतीश पटेल, हरेन्द्र चैधरी, चन्द्रभान शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  कार्यक्रम में राजेश यादव, रवि यादव, शैलेन्द्र शर्मा, किशोरी श्याम, छैलबिहारी अग्रवाल, सुनील शर्मा, नकुल, विकास जिन्दल, रचित शर्मा, सिराज भाई, सभासद पप्पन यादव, कुंजबिहारी भारद्वाज, नीटू शर्मा, गुरूमुखदास, चंद्रमणी अग्रवाल, मुन्ना मलिक आदि मौजूद थे।

वहीं मथुरा विधान सभा में युवजन सभा द्वारा निरंतर चली साइकिल संदेश यात्रा का भी आज समापन हो गया। आज अंतिम दिन मंडी चैराहे से प्रारंभ होकर सुखदेव नगर आजाद नगर, राधिका बिहार, नवनीत नगर, मदीना मस्जिद से होकर हैडपंप वाली गली पर समापन हो गया। जिला सचिव वसीम अहमद, व वसीम राजा अब्बासी द्वारा जिलाध्यक्ष साहून खांन व विसभा अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह चैधरी का स्वागत कर तस्वीर भेंट की। जन संपर्क के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा की गई व समाजवादी पार्टी की योजनाओं व उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। इस अवसर पर कपिल यादव, हाजी शाकिर, वसीम खांन, लोकेश चैधरी, शहनबाज खांन, अफजल, मौ. काले, आरिफ इमरान, सद्दाम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. यह कैसा विकास! जब पीने के लिए शुद्ध पानी भी उपलब्ध न हो...

  1. 'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर

  1. विकास की रोशनी से रुकी नक्सलवाद की बारूदभरी राह…!




Mediabharti