सिन्धंी पंचायत द्वारा अप्सरा पैलसे में होगे विधिवत कार्यक्रम, निकलेगी शोभायात्रा
मथुरा। सिंधी समुदाय अपने इष्टदेव भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के प्रति भरपूर उत्साहित है। चैटीचण्ड पर्व झूलेलाल जयंती को मनाने की तैयारियां जोरो पर है। नव सम्वत के प्रारंभ पर, सिंधी जनरल पंचायत द्वारा वरूणावतार भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव 21 मार्च शनिवार को अप्सरा पैलेस में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों के साथ झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जायेगी। मीडिया प्रभारी किशोर ईसरानी ने बताया कि सिंधी के लिये चेटीचण्ड चैत्र मास की चंद्र तिथि का विशेष महत्व है क्योंिक इस दिन वरूणदेव के अवतार डेरोलाल झूलेलाल ने हैदराबाद सिंध के नसरपुर में भक्त रतनराय घर संवत् 1007 में चैत्र शुक्ल दूज सन् 951 ई0 को जन्म लिया था। समूचे सिंधी समुदाय में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। सिंधी जनरल पंचायत की गत1 माह से तैयारियां चल रही है। पंचायत अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने बताया कि चेंटीचण्ड पर शनिवार को सजातीय लोग अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर झूलेलाल जन्मोत्सव में सपरिवार भाग लेंगे। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने बताया कि शनिवार को प्रातः 7 बजे राधिका बिहार स्थित रूपचंद के निवास स्थान पर ज्योति प्रज्वलित कर झूलेलाल जन्मोत्सव की शुरूआत की जाएगी और झूलेलाल सिंधी धर्मशाला में भजन कीर्तन होगा। महामंत्री बसंत मंगलानी ने बताया कि तुलसीदास गंगवानी तथा जितेंद्र लालवानी के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे सेे अप्सरा पैलेस मे ंसांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन सत्संग का आयोजन होगा, तदोपरांत शाम 6 बजे से झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु शुरू होगी। देर रात्रि यमुना में लाल सांई की अमर ज्योति प्रवाहित कर झूलेलाल जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का समापन होगा। सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, उपाध्यक्ष तुलसीदास गंगवानी, महामंत्री बंसत मंगलानी, उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, मीडिया प्रभारी किशोर ईसरानी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र लालवानी, किशनचंद भाटिया, जीवतराम चंदानी, सुदामा खत्री, झामान दास नाथानी, चंदनलाल आडवाणी, गोपालदास भाटिया, रामचंद एलआर, अशोक अंदानी, वासुदेव, लीलाराम लखवानी, विष्णु, रमेश नाथानी, अनिल मंगलानी, मनोज भाटिया, मिर्चूमल, सुंदरलाल खत्री, आत्माराम खत्री, बंशीलाल, जगदीश भाटिया, सुरेश, कन्हैया तैयारियों में जुटे है।





