21 दिवसीय निःशुल्क महिला सिलाई एवं ड्रेस डिजायनिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

21 दिवसीय निःशुल्क महिला सिलाई एवं ड्रेस डिजायनिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते आयोजक

बल्देव। सिंड आर सेटी चैमुहाॅ द्वारा आयोजित 21 दिवसीय निशुल्क महिला सिलाई एवं डेस डिजायनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथी श्याम पाण्डे, वरिष्ठ प्रबंधक, ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त ने कहा कि स्वरोजगार जीवन को नयी दिशा देता है। युवतिया प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार प्रांरभ करे। स्वरोजगार प्रांरभ करने की इच्छुक महिलाओ को जे.एल.जी समूह निर्माण कर आवश्यक आर्थिक सहयोग बैंक द्वारा ऋण प्रदान कर किया जायेगा। उन्हाने सिंड आर सेटी के प्रशिक्षण को बहुत उपयोगी बताते हुए कहा कि गुणवत्तापरक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ व्यवाहारिक एवं प्रबंधकीय ज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्वरोजगार परक बनाता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक वेद प्रकाश गर्ग ने युवतियो को स्वरोजगार का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वरोजगार हमे अपनी स्वयं की एक पहचान देकर आत्मनिर्भर बनाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपंरात शीघ्र अपना कार्य आंरभ करने की योजना बनानी चाहये। उन्होने संस्थान के पूर्व अनुभव बताते हुए कहा कि संस्थान से पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक-युवतिया अपना स्वरोजगार प्रांरभ कर संस्थान द्वारा सिखाये गये आत्मविश्वास, बैंकिग जानकारी, लेखा प्रबंधन, बाजार प्रबंधन, सवांद कौशल, का लाभ लेकर पूर्ण स्वावलम्बी है। संस्थान द्वारा अब तक प्रशिक्षित लगभग 1400 प्रशिक्षार्थियों मे से 65 प्रतिशत से भी अधिक अपना स्वरोजगार प्रांरभ कर आत्मनिर्भर बन गये है। इस अवसर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी कढेरू सिंह ने कहा कि संस्थान के निदेशक द्वारा हमारे आग्रह पर बल्देव विकास खण्ड सभागार पर युवतियो को स्वरोजगार परक सिलाई एवं डेस डिजायनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर एक सराहनीय प्रयास रहा। इसका लाभ उठाकर युवतियाॅ निश्चित ही अपना स्वरोजगार प्रांरभ करेगी और आर्थिक विकास के साथ समाज के विकास मे सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर प्रभा पाण्डेय, प्रशिक्षिका, कल्पना, प्रिया गोस्वामी, उर्मिला, दुर्गेश आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti