22 फरवरी को पल्स पोलियों को जागरूकता रैली 20 को

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 22 फरवरी को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वैक्सिन को सुरक्षित रखने हेतु पर्याप्त प्रबंध किये जाये। सभी स्टाफ समय से अपने अपने सेन्टरो पर पहुचकर 05 वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से ड्राप पिलाना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि मलिन बस्तियों, झुग्गी झोपडियों, ईंट भट्टो पर कार्यरत मजदूरो, सडक किनारे रहने वाले घुमंतु परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाये। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बताया कि पोलियो की ड्राप पिलाने हेतु सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली गयी है वैक्सिन भी सुरक्षित रखने के इंतजाम किये गये है लगायी गयी टीमों की सदस्यों को लगातार निर्देश दिये गये है कि वे सही स्थानों पर जाकर ड्राप पिलाना सुनिश्चित करें तथा बची हुयी वैक्सिन को सुरक्षित स्थान पर रखा जाये। इस संबंध में जन जागरूकता हेतु एक विशाल रैली जिलाधिकारी व्दारा हरी झंडी दिखाकर दिनांक 20 फरवरी को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय इंटर कालेज मथुरा से प्रारम्भ होकर होलीगेट होकर जिला चिकित्सालय पर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। इस अवसर पर सभी चिकित्सा अधिकारी, जनपद के विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login