23 जून को होने वाली मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों के लिये हुयी यमुना रक्षक दल की बैठक

23 जून को मथुरा से हथिनीकुण्ड बांध तक यमुना रक्षक दल की होने वाली मोटर साइकिल यात्रा को लेकर सोमवार को काशीबाई धर्मशाला बंगाली घाट पर यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी। बैठक का संचालन अरूण चतुर्वेदी ने करते हुये बैठक उपस्थित यमुना प्रेमियों का परिचय कराते हुये ब्रजवासियों से मोटर साइकिल यात्रा में बडी संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि गंगा के साथ - साथ यमुना को भी केन्द्र सरकार द्वारा प्राथमिकता से अपने सफाई अभियान में लिया जाये। यमुना रक्षक दल द्वारा केन्द्र सरकार का ध्यान यमुना की ओर आकृष्ट करने हेतु यमुना रक्षक दल द्वारा 23 जून को मथुरा से हरियाणा के हथिनीकुण्ड बांध तक  मोटर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है जिसके माध्यम से यमुना भक्त 500 बोतल विश्रामघाट का जल व 500 बोतल हथिनीकुण्ड पर कैद यमुना जल ले दिल्ली जाकर यमुना भक्तो द्वारा दोनो जगह का जल सांसदो को भेंट किया जायेगा ताकि उनके द्वारा यमुना को भी सफाई अभियान में जोडा जाये। संत ने आगे कहा कि हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्रजवासी मोटर साइकिल में भाग लें जो यमुना भक्त मोटर साइकिल यात्रा में चलना चाहते है वे दल के कार्यालय में संपर्क करें।

बैठक उपस्थित सभी यमुना भक्तों द्वारा एक स्वर में कहा गया कि यमुना के साथ अत्याचार अब नहीं सहा जायेगा हम सभी यमुना की मुक्ति व शुद्धि के लिये यमुना आन्दोलन में सदैव तत्पर है।

इस बैठक में अनूप चतुर्वेदी, शिवदत्त चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, राधेश्याम चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, हाशिम खान, जिलानी कादरी, बामन चतुर्वेदी, दिनेश कुमार, राम जी शर्मा, पं. पंकजकृष्ण शास्त्री, योगेन्द्रनाथ पाठक, किलो पंडित, राजेश चतुर्वेदी, फौजी बाबा, अनुज आदि उपस्थित है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti