23 हजार की लूट निकली फर्जी

नौकर ने छुपा दिये थे रूपये

मथुरा। कोतवाली वृन्दावन के अग्रवाल सत्संग भवन के कर्मचारी द्वारा शनिवार को 23 हजार रूपये लूटने का मामला फर्जी साबित हुआ। जिस नौकर ने लूट होने की बात पुलिस को बतायी थी आज रविवार को कड़ाई से पूछताछ में वह सच्चाई उगल गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे बीमारी का इलाज करने के लिए पच्चीस हजार रूपये की जरूरत थी। इसी कारण उसने रूपये आटे के पीपे में रख दिये थे और लूट का हल्ला मचा दिया था कि तीन बाइक सवार उससे 23 हजार रूपये लूट ले गये हैं। वृन्दावन कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल की तत्परता से सच्चाई सामने आ गयी। ज्ञात रहे कि बदायूं का रहने वाला जितेन्द्र पुत्र धनपाल वृन्दावन के अटल्ला चुंगी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में चैकीदारी का कार्य करता था। कल संस्था के व्यवस्थापक ने उसे बिजली का बिल जमा करने के लिए 23 हजार दिये थे। उसने बताया कि उसने पैसे छुपा दिये थे और रामकिशन मिशन अस्पताल के पास रूपये लूट का झूठा शोर मचा दिया। शक होेने पर पुलिस कल उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आयी थी। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आज उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti