22 को फिर दिल्ली के छूटेगें पसीने , यमुना भक्त जायेगें दिल्ली सरकार को अन्तिम सन्देश देने
यमुना को ब्रज में वापस लाने के लिये यमुना भक्त अपनी तैयारियाँ पूरी कर चुके है। अब आर या पार की लड़ाई का मन बना चुके यमुना मुक्तिकरण अभियान के यमुना भक्तों द्वारा सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये 22 फरवरी 2015 को दिल्ली जन्तर-मन्तर पर विशाल यमुना संकल्प जनसभा आयोजित की जा रही है । जिसमें हजारों की संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त, एवं पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने बतााया कि यमुना भक्त ‘ अब की बार यमुना की धार ’ ध्येय वाक्य लेकर तैयारियों में जुटे हुये है। इस बार यमुना भक्त बिना यमुना जल लिये पीछे नहीं हटेगें। सरकार को अन्तिम सन्देश देने के लिये कि 15 मार्च से पहले यमुना भक्तों की मांग मान यमुना को मुक्त करें वरना 15 मार्च को होने वाला आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ‘यमुना संकल्प जनसभा’ 22 फरवरी को जन्तर मन्तर दिल्ली में 11ः30 से 4 बजे तक आयोजित की जायेगी जिसमें ब्रज से भी भारी संख्या में ब्रजवासी और यमुना भक्त भाग लेने पहुॅचेगें। इसके साथ साथ अभियान के दिल्ली व हरियाणा के कार्यकर्ता और हजारों पुष्टिमार्गिय वैष्णव भाग लेने दिल्ली पहुॅचेगें।
यमुना मुक्तिकरण अभियान में ब्रजवासियों, यमुनाभक्तों के साथ साथ अभियान को समर्थन देने व इस मुहिम में सहभागिता करने 24 फरवरी को स्टार वन चैनल पर आने वाले शो लाफ्टर चैलेन्ज के स्टैण्डअप काॅमेडियन अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय वृन्दावन पहुॅचेगें। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने बताया कि अभियान को समर्थन और उसमें सहभागिता करने के लिये लाफ्टर चैलेन्ज के मशहूर कलाकार प्रताप फौजदार, खयाली और दीपक सैनी जी 24 फरवरी को अभियान के कार्यलय आकर अभियान को समर्थन व अपने हास्य कौशल द्वारा ब्रजवासियों को यमुना मुक्तिकरण संदेश देंगें व 15 मार्च की यात्रा में भी सम्मलित होकर पदयात्रियों का उत्साह बढायेगें।
15 मार्च की में तैयांरियो में यमुना भक्तों ने झोंकी ताकत
15 मार्च 2015 की पदयात्रा को सफल बनाने के लिये यमुना भक्तों द्वारा पूरी शक्ति झोंक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह जी के नेतृत्व में एक टीम 22 फरवरी के दिल्ली जंतर-मंतर को सफल बनाने के लिये गांवो गांवो प्रचार प्रसार किया जा रहा है । उनके द्वारा हसनपुर, लेखी, बसवा, पीडूकी, रामगढ़, जटौली, बनचारी , डकौरा, में जन संपर्क कर 15 मार्च की पदयात्रा में भारी संख्या में सहभागिता करने का आवह्न किया गया। अभियान के राधाकिशन पंडित जी के नेतृत्व में सन्तों द्वारा अभियान के प्रचार रथ के द्वारा संकेत, ब्रजवारी, आजनौंख, गाजीपुर, रनवारी, छाता आदि गांवो मे संकर्प किया गया। अभियान के फरह ब्लाक में ठा. गिरधारी लाल के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ के माध्यम में कई गांवो जनसंपर्क और प्रचार सामग्री वितरित की गई। अभियान में गोवर्धन ब्लाक में मानमन्दिर के संत किशन दास जी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा भी गोवर्धन के दर्जनों गांवों में प्रचार कर अभियान की प्रचार सामग्री बांटी गयी और पदयात्रा में चलने का आवह्न किया गया। वहीं मथुरा में पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा विश्राम घाट, चैबिया पाड़ा, होलीगेट , विकासबााजर क्षेत्र में जन संपर्क कर लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया गया।





