निकाली जाएगी शोभायात्रा, गिर्राज जी को अर्पित किए जाएंगे 56 भोग
मथुरा। सन्त काष्र्णि गुरू शरणानंद जी व संत सियाराम बाबा की प्रेरणा से यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 के प्रथम चरण पूर्ण होने के अवसर पर 25 मार्च 2015 बुधवार को कृष्णगंगा घाट पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य यमुना छठ का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। उक्त संबध में जानकारी देते हुए पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि प्रातः से ही धार्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला प्रारम्भ हो जाएगी जिसके अन्र्तगत सर्व प्रथम प्रातः सात बजे से शीतला घाटी स्थित दाउजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गो से होती हुई गउघाट कृष्णगंगा घाट पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रातः 9 बजे से यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक व चुनरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे मां यमुना की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे व प्रसाद का आयोजन कृष्णगंगा घाट पर किया जाएगा। अशोक भगत, घनश्याम हौजरी व भागवताचार्य प्रभुदास जी ने संयुक्त रूप से बताया कि जहां सांय 4 बजे से भजन संध्या के माध्यम से भक्त मां यमुना का गुणगान करेगें वहीं सांय 6 बजे से गिर्राज महाराज व यमुना जी को छप्पन भोग अर्पित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन सांय 7 बजे होने वाले दीपदान के बाद भव्य महाआरती के साथ होगा। ऋचा शर्मा, पंकज पंडित, राजेश तिवारी, मुकेश ठाकुर, दीपक राज, मीरा गोस्वामी, लालनजी, बुलबुल, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, ललित देशमां, नीरज शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश चैधरी, त्रिलोकी पंडित, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, केशव चतुर्वेदी, दीपक, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित आदि ने धर्मप्रेमी जनता से उक्त कार्यक्रमों में समय से भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।





