3 जुलाई को धनगर समाज महावन में धरना देगा

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की मासिक बैठक केन्द्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 सीएस धनगर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में एक स्वर से निर्णय लिया गया की पार्टी 3 जुलाई को समाज के संवैधानिक प्रदत्त अधिकारों को दिलाये जाने के समर्थन में महावन तहसील पर अनिश्चत कालीन विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएस धनगर ने कहा कि 3 जुलाई को होने वाला महावन तहसील प्रदर्शन विराट होगा और यह अन्दोलन निर्णायक होगा। बैठक में जगदीश कुमार धनगर, कमल सिंह, हरीश कुमार, राजवीर सिंह, साहब सिंह, मोहन सिंह, शिवलाल, जितेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सक्सैना, अमर सिंह, श्याम बिहारी, रामगोपाल आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti