30 दिवसीय निःशुल्क कम्प्यूटर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

मथुरा। स्वरोजगार परक प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थी को जीवन की नयी दिशा प्रदान करते है यह विचार सिंड आर सेटी चैमुहा के 30 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथी जिला सेवायोजन अधिकारी शिवराम शर्मा ने व्यक्त किये।

उन्होने युवाओ को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की उपयोगिता के बारे मे बताते हुए कहा कि अगर युवाओं सही समय पर कैरियर सम्बधी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण मिल जाये तो जीवन जीने की सही राह मिल जाती है। सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद मे रोजगार सम्बधी मागदर्शन प्रदान करने के लिये सेवायोजन कार्यलय युवाओ के हित मे कार्यरत है। सभी बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण अवश्य करायें। उन्होने संस्थान सिंड आर सेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता के बारे मे कहा कि संस्थान का उद्वेशय बेरोजगार युवाओ केा आत्मनिर्भर बनाना है। संस्थान के प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओ मे अपना कार्य स्वरोजगार प्रारंभ करने का आत्मविश्वास व जिम्मेवारी स्वतः स्र्फूत होती है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि संस्थान मे युवाओ को उद्यमी बनाने के उद्वेश्य से तकनीकी, व्यवहारिक, प्रबंधकीय प्रशिक्षण पूर्णतः मनोवैज्ञानिक पद्वति से दृश्य-श्रव्य माध्यमो से प्रदान किये जाते है। संस्थान के पूर्व मे अनुभव के अनुसार संस्थान मे प्रशिक्षण 60 प्रतिशत से अधिक युवा अपना स्वरोजगार प्रांरभ का आत्मनिर्भर बन गये है। उन्होने संस्थान मे आगामी समय मे प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताये कि 45 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किग प्रशिक्षण, 6 दिवसीय मधुमक्खी पालन, 10 दिवसीय डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम, 21 दिवसीय निशुल्क सिलाई एवं डेस डिजायनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र प्रांरभ किये जा रहे है इच्छुक मथुरा जनपद के निवासी युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मघ्य हो कम से कम दसवी उत्तीर्ण हो अपना पंजीरकण संस्थान के दूरभाष 05662-241020, 2410001करवा सकते है। बी.पी.एल युवाओ को प्राथमिकता प्रदान की जाऐगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti