
मोबाईल प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र वितरित करते हुए
बल्देव। सिंड आर सेटी चैमुहाॅ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र के वरिष्ठ परामर्शक राम खिलाडी शर्मा ने प्रशिक्षु युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार व्यक्ति को उसकी असली पहचान प्रदान करता है। सिंड आर सेटी से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना स्वरोजगार प्रांरभ करने की पहल करें। प्रंिशक्षण के ज्ञान का सही प्रयोग कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें। संस्थान के निदेशक वेद प्रकाश गर्ग ने युवाओं से कहा कि प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत एक भी दिन खाली बैठकर अपने समय व ज्ञान को बेकार नही करना है। संस्थान से प्राप्त ज्ञान व अनुभव को आधार बना अपनी स्वयं का कार्य प्रांरभ करना चाहिये। उन्होने मोबाईल रिपेयरिंग के कार्य को आज बडी आवश्यकता बताते हुए कहा कि मोबाइल रिपयेरिंग कार्य ग्राम व शहर स्तर पर आसानी से प्रांरभ कर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। इस अवसर पर अतिथी द्वारा युवाओ को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम मे अमित चर्तुवेदी, ओमवीर, शिव कुमार, चन्द्र मोहन ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान द्वारा शीध्र ही 30 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर बेसिक का प्रशिक्षण व महिलाओ के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किये जा रहे है इसमें 18 से 35 वर्ष कि बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण संस्थान पर करवा सकते है निःशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा के साथ आयोजित उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमो मेे बीपीएल अभ्यार्थियो को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS