30 सितम्बर तक पूरा हो जनधन योजना का सर्वे कार्य- सीडीओ

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के सर्वे हेतु आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिये कि चिन्हित ग्राम व वार्डों में 12ः00 बजे से 5ः00 बजे तक सर्वे कार्य होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि 23 सितम्बर 2014 से 30 सितम्बर 2014 तक जिन लोगों के खाते नहीं खुले है उनके लिये कैम्प लगाकर खाते खोलने के स्पष्ट निर्देश दिये है। मुख्य विकास अधिकारी ने 22 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री जनधन योजना की समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मथुरा को यह निर्देश दिये है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत समस्त आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उन्ही के वार्ड व ग्रामों के सर्वे का कार्य सौपा जाये तथा उक्त सर्वे का कार्य दिनांक 23 सितम्बर 2014 से दिनांक 30 सितम्बर 2014 के मध्य सम्पन्न करा लिया जायें। उक्त सर्वे का समय अपरान्ह 12.00 बजे से 5.00 बजे के बीच निर्धारित किया जायें। सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की कमी न रहे इसके लिये बैंकों के बी0सी0 को भी सर्वे कार्य में आॅगनवाडी कार्यकत्रियों के साथ लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि इस सर्वे में जिन घरों के सदस्यों का ंबैंक में अबतक खाता नहीं खोला गया है उनको दूसरे चरण में बैंक द्वारा कैम्प लगाकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोले जायेंगे परन्तु खाता खोलने का कार्य सर्वे समाप्त होने के उपरान्त भी किया जायेगा। इस हेतु खाता खोलने का फार्म इण्टरनेट के माध्यम से निर्धारित की गयी साईट पर भी उपलब्ध है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti