मथुरा। वृन्दावन कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक राजीव कुमार ने क्षेत्र के जादोन पार्किग से अवैध रूप से नशीला पाउडर सहित सोनू उर्फ कन्सा पुत्र राजमुनी गौतम निवासी धौवी वाली गली किशोरी पुरा वृन्दावन को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से 350 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया हैं। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।





