4 अप्रैल से आकृति प्रीमियर लीग होगा शुरू

भोपाल  3  मार्च 2015  

सेंट्रल इंडिया के  लीडिंग रीयल  एस्टेट ग्रुप आकृति ग्रुप की ओर से  कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट आकृति प्रीमियर लीग आयोजित किया जा रहा है  I होशंगाबाद रोड स्थित आकृति एक्वा सिटी में 4 अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी  I

 यह टूर्नामेंट आकृति ग्रुप के एम्प्लॉयीज और कॉन्ट्रैक्टर्स के बीच होने वाला है I दो दिन के ए पी एल में  6 टीमें आपस में भिड़ेंगी I जिसमे एच ओ वारियर्स,बैंड ऑफ़ टाईगर्स (हाई लैंड),ए 1 स्टार्स कॉन्ट्रैक्टर्स, इको सिटी लाइन्स, एक्वा  रॉयल्स (एक्वा सिटी) और भोपाल स्ट्राइकर्स (वेंडर्स ) होंगी I इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आकृति एक्वा सिटी के सी एम डी हेमंत कुमार सोनी करेंगे I ए पी एल आई पी एल के फॉर्मेट पर ही  बेस्ड है I पहले शुरुआती मैच होंगे फिर   

 सेमी फाइनल और अंत में फाइनल मैच होगा I फाइनल मुकाबला  5 अप्रैल को होगा I 

आकृति ग्रुप कई व्यापक क्षेत्रों में काम कर रहा है इनमे रीयल एस्टेट के साथ शुगर मिल और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है I रीयल एस्टेट मे कई रेसिडेंशियल और बिज़नेस प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं हाल ही में ग्रुप ने हेल्थ केयर और शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रखे है भविष्य में आकृति ग्रुप पावर या ऊर्जा के क्षेत्र में उद्यम स्थापित करेगा  I

आकृति ग्रुप के सी एम डी हेमंत कुमार सोनी ने कहा की "स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग ही सफलता की कुंजी है I क्रिकेट के उत्साह में सब साथ मिलकर खेलेंगे खेल से शारीरिक मेहनत के साथ खेल भावना और लीडरशिप जैसे गुण हमारे अंदर विकसित होते हैं I आकृति ग्रुप में कर्मचारियों के बीच अच्छा माहौल है इससे एम्प्लाइज के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मौका मिलता है| आगे भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी जिससे एम्प्लाइज में आपस में टीम बिल्डिंग की भावना भी विकसित होगी| वहीं क्रिकेट मैच के लिए उत्साहित खिलाड़ी और आकृति ग्रुप के एम्प्लाइज का कहना है की इस तरह के खेल आयोजन से हमे उत्साह और ऊर्जा मिलती है | एम्प्लाइज ने बताया की आकृति ग्रुप में काम के साथ खेल को भी महत्व दिया जाता है |यहाँ सारे स्टाफ के बीच सकारात्मक और ऊर्जा से भरा हुआ  माहौल है |एम्प्लाइज ने बताया की ए पी एल के लिए सभी बहुत उत्साहित है और डेली मैच का अभ्यास भी कर रहे हैं |

किसी भी उद्यम या काम की सफलता उसके साथ काम कर रहे लोगो की संतुष्टि और ऊर्जा से आती है इसलिए आकृति ग्रुप ने अपनी शुरुआत से ही एम्प्लाइज के हितों का ध्यान रखा है I इसके साथ ही लोगों के हितो का भी ध्यान रखा है रीयल एस्टेट के साथ शुगर मिल और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र में भी ग्रुप ने आम लोगो की जरुरतो और उनकी सुविधाओ का ख्याल रखा है I कोई भी नयी शुरुआत से  आकृति ग्रुप को  आम लोगो के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनकी सेवा करने का मौका मिलता है  I बेहतर कल के निर्माण और लोगो के जीवन स्तर को बेहतर और उँचा रखने के लिए आकृति ग्रुप दृण संकल्पित है  I

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti