4 को लोक अदालत का प्री-ट्रायल एवं एडस दिवस पर निकाली रैली

मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत जिला न्यायालय मथुरा ओमवीर सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार राज्य कार्य योजना वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन आज प्रातः 10 बजे जी0आई0सी0 इण्टर कालेज पर किया गया। इस रैली का शुभारम्भ बी0एस0 यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा ओमवीर सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से रैली को झण्डी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सुभाष इण्टर कालेज तथा जी0आई0सी0 इण्टर कालेज के अध्यापक छात्र उपस्थित रहे। रैली में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा के सचिव ओमवीर सिंह व्दारा उपस्थित छात्रो व अन्य जनसमूह को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 6 दिसम्बर के प्रचार प्रसार हेतु अवगत कराया गया। आज अपरान्ह 2 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत 6 दिसम्बर में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के अधिकाधिक वादो के निस्तारण हेतु एक परीक्षण गोष्ठी का आयोजन जिला न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में माननीय अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा ओमवीर सिंह के साथ साथ समस्त अपर जिला न्यायाधीश, बीमा कंपनी के अधिकारी अधिवक्ता व पक्षकार आदि उपस्थित हुए। परीक्षण गोष्ठी में अधिकाधिक मोटर दुर्धटना प्रतिकर वादो के निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया। परीक्षण गोष्टी में अध्यक्ष द्वारा सभी बीमा कम्पनियों के अधिकारियों एवं अधिवक्ता को अवगत कराया गया कि मोटर दुर्धटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु आगामी परीक्षण गोष्ठी का आयोजन दिनांक 4 दिसम्बर को सांय 4 बजे से जिला न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में किया जायेगा जिसमें सभी बीमा कम्पनियो के अधिकारियों का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अतिआवश्यक है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti