
महिला एसएसपी की तैनाती भी नहीं रोक पा रही महिला उत्पीड़न
दर दर की ठोकरें खाने को मजूबर युवती के परिजन, रो रो कर बुरा हाल
अपहृत युवती का फाइल फोटो
गोवर्धन। थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधों और अपराधियों के लिये काफी मुफीद साबित हो रहा है। हत्या, लूट, चोरी, अपहरण जैसी आम हो चली घटनाओं के मामले यहां लगातार और बेइन्तहां बढ़े है। लेकिन पुलिस इन्हे रोक पाना तो दूर इनकी सुनवायी भी नहीं कर रही है। पिछली 5 जनवरी को कस्बे के सौंख अडडा से लापता हुई एक दलित युवती की किसी बन्द कमरे आती चीखें भी पुलिस का दिल नहीं पिघला पायी। युवती के परिजन मोबाइल फोन की उस रिकाॅर्डिंग को सुनाते हुए दर दर की ठोकरें खाते फिर रहे है और पुलिस से सिर्फ यही मांग रहे है बस किसी तरह उसे खोज लाओ। लेकिन पुलिस का दिल है कि इतने पर भी नहीं पिघला और रोज आश्वासनों की झड़ी लगा कर फरियादियों को वापिस लौटा देते है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के गांव कुठावली निवासी करीब 30 वर्षीय युवती गुडि़या पत्नि वीरेन्द्र सिंह विगत 5 जनवरी को सुबह थाना क्षेत्र गोवर्धन के गांव कौंथरा में अपने एक रिश्तेदार के यहां मृत्यु भोज में शामिल होने आयी थी। यहां से लौटते समय उसके रिश्तेदार उसे बुलैरो गाड़ी में कस्बे के सौंख अडडा तिराहे पर घर जाने को छोड़ गये थे। तभी से युवती का कोई अता पता नही चल रहा। जब गुडि़या अपने घर नहीं पहंुची तो उसके परिजनों ने उसे खोजना आरम्भ किया। बमुश्किल गुडि़या से उसके भाई की फोन पर वार्ता भी हो गयी। फोन पर गुडि़या ने बताया कि उसे अज्ञात लोगों ने किसी कमरे में अज्ञात स्थान पर बन्द कर रखा है और उसे प्रताडि़त कर रहे हैै। किसी तरह बचकर उसने फोन किया है उसने परिजनों से कहा कि, ‘‘प्लीज मुझे बचा लो‘‘। किसी तरह उसकी ये बातें फोन में रिकाॅर्ड हो गयी। लगातार गुडि़या को खोजने में जुटे उसके परिजनों को अब पूरा भरोसा हो गया कि उसका अपहरण कर लिया गया है तो उन्होंने थाना प्रभारी राजा सिंह को इसकी सूचना देकर कार्यवाही की मांग की परिजनों ने थाना प्रभारी के साथ साथ थाने के हर दरोगा, सिपाही को वो रिकाॅर्डिंग सुनाई लेकिन इसके बावजूद न तो आज तक उनकी रिपोर्ट ही दर्ज हो सकी और न ही उनकी कोई सुनवाई की जा रही है। युवती के परिजन मोबाइल फोन की उस रिकाॅर्डिंग को लेकर दर दर की ठोकरें खाते फिर रहे है थाना पुलिस भी उन्हें हर रोज तरह तरह के आश्वासन देकर गुमराह कर रही है लेकिन उनकी फरियाद पर कहीं भी कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है।
थाना प्रभारी राजा सिंह से जब इस बारे में फोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि उक्त युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है इस बावत विगत 8 जनवरी को ही थाने में युवती के पति ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं पीडि़ता के पति वीरेन्द्र सिंह से जब उसके मोबाइल नम्बर 9648844417 पर वार्ता की गसी तो उन्होनंे बताया कि उन्होंने सिर्फ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी पुलिस द्वारा ही उन पर दबाब बनाकर बेवजह किसी अज्ञात चेहरे का स्क्रैच मुंह जबानी बताकर ऐसे किसी आदमी का नाम पूछा और रिपोर्ट में बेवजह किसी राकेश का नाम दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले को दबाने के लिये हमें बेवजह गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट लिख रही है और कार्यवाही करने के स्थान पर परेशान कर रही है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS