ब्लांक पर भ्रष्टाचार व अधिकारियों के दुरव्यवहार के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन
मथुरा। गुरूवार को छाता ब्लांक के ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों ने ब्लांक पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के दुरव्यवहार से परेशान व भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्लांक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि 5 दिन के अन्दर सुधार नही किया गया तो आन्दोलन किया जायेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासंन व प्रशासंन की होगी। छाता देहात के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चैधरी जसवंत सिंह ने कहा कि सैकेट्री प्रधानों के कार्य नही कर रहे है। और अपनी मनमानी कर रहे है।जनता ने हमें चुनकर ग्राम प्रधान बनाया है। फिर भी ब्लांक के अधिकारी व कर्मचारी ग्राम प्रधानो की कोई बात नही सुन रहे है कोई भी कार्य बिना रिश्वत के नही हो रहा है।ग्राम प्रधान परेशान है।इसलिए चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नही किया गया तो ब्लांक पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा । प्रदर्शन करने वालों में पूरनलाल शर्मा, गजेन्द्र, राजेश, सुन्दर, लोकमणि, राजबीर, जुगेन्द्र, अमीचन्द, हसनमेव, शर्मा, ठाकुरलाल, बिहारी जादौन, कान्हा सिंह, राकेश आदि मौजूद थें।
---------------






Related Items
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय हस्तकलाओं का हुआ जीवंत प्रदर्शन
लगातार भव्य हो रहे है ओलंपिक खेल, बेहतरी की ओर भारत का प्रदर्शन
चुनावों में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए जनता के बीच जाए भाजपा