50 लाख की शराब सहित दो गिरफ्तार

ट्रक से 5000 लीटर शराब बरामद

सरगना भाग जाने में सफल

मथुरा। कोसी थाना पुलिस के अन्तर्गत आने वाली कोटवन चैकी प्रभारी ने मय टीम के साथ शुक्रवार को वाहन चैंिकंग के दौरान मुखविर की सूचना पर 5000 लीटर अवैध अग्रेजी पंजाब मार्का शराब के जखीरे के साथ एक दस टायर ट्रक सहित चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना पुलिस को भागे हुए तस्कर की तलाश है। 

विदित हो कि हरियाणा, पंजाब दिल्ली से यूपी वार्डर को पार कर बडे पैमाने पर शराब की तस्करी की जाती है। लेकिन पुलिस की सर्तकता के चलते यदा कदा शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ जाते है। बावजूद इसके तस्करी पर लगाम आज तक नहीं लग सकी है। बता दें कि इस शराब तस्करी के खेल में पुलिस कर्मी अपनी जान तक गवा चुंके है। शुक्रवार को थाना अन्तर्गत आने वाली हाॅइवे स्थित कोटवन चैकी के चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा मय टीम के साथ चैकी पर वाहन चैंिकग में मसगूल थे। इसी दौरान उन्हें मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में हजारो लीटर शराब लायी जा रही है। पुलिस और हरकत में आ गयी और इसी बीच हरियाणा के होडल की ओर से एक ट्रक आर जे 01 जीए 7048 जो कि मुखविर द्वारा बताया गया था। चैकिग के दौरान चैकी प्रभारी ने चैकिग के लिए रूकवा लिया। जिसमें गोदरेज कम्पनी के सेम्पो, इजी, शिकाकाई, आदि प्रोडक्टो का बिल करीब 17 लाख 53 हजार रूपये का बनाकर शराब भरकर ले जायी जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक से 5000 लीटर पंजाब मार्का शराब भरी थी। जिसे कानपुर, इटावा, ओरैया, आदि में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। एस पी देहात अजय कुमार पाण्डेय, ने प्रैस कन्फेन्स कर मीडिया के रूवारू होते हुए बताया कि पकडे गये ट्रक चालक और परिचालक ने अपना नाम बल्लू आना थाना आभोर जिला फजिल्का पंजाब निवासी चालक अग्रेज सिह पुत्र अजीत सिह एवं परिचालक विटटू पुत्र मूलचन्द बताया हैं। उन्होने बताया कि सीओ छाता पीयूष कुमार के नेतृत्व में चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने दस टायर ट्रक से 5000 लीटर पंजाब मार्का अग्रेजी शराब यानि 500 पेटी बरामद की है। जिन्हें कानपुर के सिरसागंज, इटावा, औरेया आदि के ढावों पर सप्लाई किया जाता रहा है। उन्होने यह भी बताया कि एक बार तो ये लोग शराब ले जाने में सफल रहे थे लेकिन दूसरी वार पकडे गये है। शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये आंकी जा रही है। श्री शर्मा ने बताया कि इनके पीछे एक शराब तस्कर जो कि भाग जाने में सफल रहा हैं। जिसका नाम आभोर जिला फजिल्का पंजाब निवासी शोरू पुत्र चप्पासिह बताया है जो कि ट्रक के आगे पीछे चलकर पुलिस आदि की चैकिग के वारे में बताया करता है। उन्होने कहा कि आगामी तीन से चार दिनों में तस्कर को भी पकड लिया जाऐगा। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ राकेश सिह ने पुलिस टीम को शावासी देते हुए 5000 रूपये इनाम वतौर उत्साहवर्धन दिया है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी छाता सहित थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, एसआई हरवेन्द्र मिश्रा, का0 सुरेन्द्र, कां0 अमजदखान, रामसनेही, दीपसिह, सतेन्द्र सिह, लोकेश, अभिषेक, अजय कुमार, आदि शामिल थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti