मथुरा। थाना कोसीकला क्षेत्र के कोसी पुलिस ने क्षेत्र के ईदगाह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से एक युवक नशीले पदार्थ के साथ बन्दी बनाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईदगाह के पास से सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी भगवती रोड, तागड़ा थाना कोसीकला को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से पाॅच सौं ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया हैं।





