56 इंच का सीना हुआ अब 5 इंच-मधुसूदन मिस्त्री

केन्द्र सरकार के विरूद्ध कागेे्रस सड़क पर उतरेगी- निर्मल खत्री

कांग्रेंस विद्यायक के आवास पर माँ को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे मिस्त्री व खत्री

मथुरा। केन्द्र की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी जो चुनाव से पहलें 56 इंच का सीने होने की बात कहते हुए थकते नहीं है आज वहीं मोदी का सीना 5 इंच का रह गया है पाकिस्तान आये दिन सीमा पर सींज फायर कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी चुप बैठ कर चैन की वंशी बजा रहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी कारपोरेट जगत से जुड़े हैं। वो केवल पूंजीपति और उद्योगपतियों का ही भला करेंगे। आम आदमी को सरकार से कोई फायदा नहीं मिलना, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस सड़क पर उतर कर इनकी नीतियों का विरोध करेगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आज यहां नेता कांग्रेस विधानमंडल दल प्रदीप माथुर के आवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए कही। मीडिया से रूबरू खत्री एवं मिस्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान रोजाना सीमा पर बसे गांवों में गोलीबारी करने के साथ बम बरसा रहा है, वो 56 इंच चैड़ा सीना अब लगता है पांच इंच का हो गया है। आखिर क्यों नहीं पाकिस्तान को जवाव दे रहें है जबकि अपने जवान शहीद हो रहे हैं। मोदी शरीफ भाई भाई बताते हुए मिस्त्री ने कहा कि इसीलिए तो पाक को जवाब नहीं दे रहे। मोदी को काॅरपोरेट जगत से जुड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी का भला नहीं होगा, सिर्फ पूंजीपति और उद्योग जगत के लोगों का भला हो रहा है। इसके लिए पार्टी ने आज गुरूवार को लखनऊ में सभी जिलाध्यक्षों व शहर अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करेगी। धर्मातरण मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी बात औरों से कहलवा देते हैं, प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि विवादित बयान देकर मीडिया में छाए रहना भाजपा नेताओं का शगल बन गया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर, पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का काम करते हैं, भाजपा शासन में गाली दो और सुरक्षा पाओ! भाजपा के नेताओं का यही उद्देश्य है। बहुजन समाज पार्टी में चल रहे नेताओं के आपसी द्वन्द व आरोप प्रत्यारोप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मायावती और उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। वार्ता के दौरान नेता कांग्रेस विधान परिषद नसीब पठान पार्टी के मथुरा जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, वृंदावन महानगर अध्यक्ष सोन सिंह सिसौदिया, नवीन अस्थाना, रमेश पंडित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti