67वें कान फिल्‍म समारोह के लिए जारी होगी 'गाइड' 14 से 25 मई तक

नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्रालय 14 से 25 मई तक होने वाले 67वें वार्षिक कान फिल्‍म समारोह में भाग लेगा। भारतीय मंडप भाषायी, सांस्‍कृतिक और क्षेत्रीय विविधता के रूप में भारतीय सिनेमा को प्रस्‍तुत करेगा।

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव बिमल जुल्‍का, फ्रांस में भारतीय राजदूत अरूण के सिंह तथा कान फिल्‍म जगत के निदेशक जेरोम पेलार्ड की उपस्थि‍ति में भारतीय मंडप का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर निर्माता उदय चोपड़ा के उपस्थित रहने की भी संभावना है। वे कान समारोह में दिखाई जाने वाली पहली फिल्‍म ‘ग्रेस ऑफ मोनेको’ के निर्माताओं में से एक हैं। समारोह में भारत की आधिकारिक फिल्‍म ‘तितली’ पर चर्चा होगी। इस चर्चा में फिल्‍म के पात्र और निदेशक कानू बहल भी शामिल होंगे।

 

इस समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए फिल्‍म संबंधी संसाधन मार्ग-निर्देशों का जारी किया जाना एक मुख्‍य भाग होगा। कान समारोह में जारी किए जाने वाले मार्ग-निर्देशों का उद्देश्‍य भारत को फिल्‍म निर्माण के सुयोग्‍य स्‍थल के रूप में प्रस्‍तुत करना है। इन संसाधन मार्ग-निर्देशों में फिल्‍म संबंधी नीतियों, बिक्री और वितरण के लिए फिल्‍मों के बारे में सूचना को सूचीबद्ध किया गया है।

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारतीय मंडप में भारतीय और अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म उद्योग के हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के कई सत्र आयोजित करेगा। भारतीय मंडप में प्रमुख वक्‍ताओं में न्‍यूजीलैंड फिल्‍म आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)  दाव गिबसन, चीन के लाइट हाउस प्रोडक्‍शन के सीईओ सिंडी शियू, स्‍पेशल ट्रीट्स प्रोडक्‍शन के सीईओ कोलिन ब्रो और ग्रेस ऑफ मोनेको के कलाकारों के भाग लेने की भी आशा है। इस मंडप में हाल में प्रदर्शित भारतीय फिल्‍मों के ट्रेलर और भारतीय फिल्‍म कंपनियों के विवरणिकाएं तथा अन्‍य साहित्‍य भी प्रस्‍तुत किया जाएगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti