मथुरा। नौहझील ब्लाॅक के ग्राम पंचायत आरक्षण की सूची जारी कर दी गयी है। ग्राम पंचायत के आरक्षण की सूची में ब्लाॅक की कुल 67 ग्राम पंचायतों में से 33 पंचायतों को महिलाओं के लिए सुरक्षित किया गया है जिनमें से मकदुमपुर बांगर, भूरेका, रामगढी बांगर, नवीपुर, मुबारिकपुर, बादौठ एससी महिला तथा अवाखेडा, कानेका, मानागढी, पारसौली, लालपुर मांट, मडुआका बीसी महिला व नौहझील, लौहई, भालई, बेरा, बरौठ, हसनुपर, ईखू, अहमदपुर, खायरा, ओहावा पंचायतों को केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत आरक्षण में देदना बांगर, सींगोनी, बदनपुर, पचहरा, कौलाना, भिदौनी, सुरीर बिजउ, सुरीर कलां, शंकरगढी, भैरई को एससी के लिए तथा चांदपुर खुर्द, सददीकपुर, नौशेरपुर, मिटठोली, मनीगढी बांगर, पालखेडा, कोलाहर, गढी कोलाहर, दौलतपुर, सुहागपुर, तिलकागढी, मुसमुना बांगर को बीसी के लिए तथा ग्राम पंचायत शल्ल, सकतपुर, बाघई, बिरजूगढी, सामौली बांगर, अमानुल्लापुर, भरतियाका, शेउपटटी, दिलूपटटी, छिनपारई बांगर, बाघर्रा, ओहावा, लमतौरी, रायपुर पंचायतों को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।





