9 जुआरी गिरफ्तार

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के सुल्तानपुर में वड़ें पैमाने पर हो रहें जुआ घर पर क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने छापामार कार्यवाही की जिससें जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से महावीर पुत्र वीरवल निवासी पोहपी रिफाइनरी, विजय सिंह पुत्र खरगसिंह निवासी बरारी रिफाइनरी सहित 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से 1 लाख रूपयें से अधिक की नगदी तथा अवैध तंमचा, व दो कारतूस, बरामद किये हैं। भागी जुआरी मौके से भाग गये। पुलिस की इस कार्यवाही से अन्य जुआघरों में हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि उक्त ग्राम में वड़ें पैमाने पर लाखों रूपयें का जुआ प्रतिदिन होता हैं। जिसमें खेलनें के लिए कई जनपदों के लोग भी भाग लेने आते हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti