9 मई को होने वाली मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां आरम्भ

मथुरा। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने के सम्बन्ध में प्री-ट्रायल (पूर्व परीक्षण गोष्ठी) बैठक दीवानी के सेन्टर हाॅल में सम्पन्न हुई। ओमवीर सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न विभागों में चल रहे वादों की समीक्षा करते हुए मोटर दुर्घटना बीमा के वादों की सघन समीक्षा की गयी। सभी लोगों को आपस में बैठाकर सुलह समझोते के आधार पर वाद निस्तारित करने हेतु मंथन किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गम्भीर वादों को छोड़ते हुए सभी प्रकार के वादों का निस्तारण आगामी लोक अदालत में किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी लोक अदालत के सम्बन्ध में अगली प्री-ट्रायल बैठक 04 मई दिन सोमवार को दीवानी के सेन्टर हाॅल में आयोजित होगी। विभिन्न न्यायालयों में चल रहे वादों के वादकारी इस तिथि को बैठक में उपस्थित होकर अपने वाद के समब्न्ध में अवगत कराकर वाद निस्तारित करा सकता है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti