नई दिल्ली । सरकारी उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 16वें फाउंडेशन माह के मद्देनजर डिजिटल इंडिया अभियान के समर्थन में इंटरनेट से वंचित उपभोक्ताओं के लिए 16 रूपये के विशेष वाउचर पर 30 दिनों की वैधता वाले 60 एमबी डाटा की पेशकश की है। यह ऑफर 31 अक्टूबर की अवधि तक उपलब्ध रहेगा।
बीएसएनएल के निदेशक आरके मित्तल ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा प्रदत्त डाटा सेवाओं की तुलना किसी भी वर्तमान अन्य डाटा सेवा देने वाले टेलीकाम ऑपरेटर से नहीं कि जा सकती है क्योंकि हमारी सेवायें उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर दी जाती है। 16वें फाउंडेशन माह के दौरान उपभोक्ताओं को मात्र 16 रूपये के विशेष वाउचर पर 60 एमबी डाटा निशुल्क दिया जा रहा है।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
मुश्किल में जियो की फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस, ट्राई का नोटिस
एडीएम द्वारा चार्ज अधिकारियांे को शत-प्रतिशत डाटा एंटीª कराने के निर्देश
चांदी 1350, सोना 500 रूपये सस्ता हुआ