यदि आप रोजमर्रा के कामकाजों के लिए कार का प्रयोग करते हैं तो हर हफ्ते उसमें होने वाली गंदगी से भी जरूर दो-चार होते रहे होंगे। यहां हम आपको पांच ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कार को साफ सुथरा रख सकते हैं।
1. कीटाणुनाशक पोंछे से कार के भीतरी हिस्से को रोजाना साफ करें। इसकी मदद से कप होल्डर, गियर का लीवर, डैश बोर्ड, स्टीयरिंग और हैंडल को सही से साफ करें। कार में हमेशा ये पोंछे रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत साफ किया जा सके।
2. हफ्ते में कम से कम एक बार वैक्यूम क्लीनर से कार के भीतरी हिस्से को अच्छी तरह से साफ करें।
3. कार में एक छोटा सा कूड़ादान भी रखें। खाली बोतलें या पैकेट उसी में फेंकें।
4. नियमित तौर पर कार के भीतरी हिस्से की शैंपू से धुलाई की जा सकती है।
5. जितना हो सके कार में कुछ भी खाने-पीने से बचें।






Related Items
जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!
मोबाइल वॉलेट का प्रयोग करते हैं तो जान लीजिए ये छह बातें…
जब महामना ने अपने छात्र को दिया सफाई का संदेश