CYCLONE VARDAH ने कैसे मचाई तमिलनाडु में तबाही

CYCLONE VARDAH ने कैसे मचाई तमिलनाडु में तबाहीचेन्नई । चक्रवाती तूफान ‘वरदा’ ने तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में काफी तबाही मचाई। तेज हवाएं और भारी बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह ठप हो गया। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। इनमें से 4 चेन्नई में, कांचीपुरम में 2, तिरूवल्लूर में 2, विल्लुपुरम और नागपट्टिनम में एक-एक शख्स की मौत हुई है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है। वहीं प्रशासन भी स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

तमिलाडु के कुछ हिस्सों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान आज भी बंद रहेंगे। लंबी दूरी की बसों को रोक दिया गया है और अधिकतर इलाकों में पेड़ों के उखडने और सडकों पर बिजली के खंभे गिरने के कारण यातायात बाधित है। रेल यातायात पर भी इसका असर पडा है। तेज हवाओं से कार और टैंकर तक पलट गए। रेलवे प्लेटफॉर्म की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। उधर, हैदराबाद में एक पेट्रोल पंप की छत भी गिर गई। होटल हयात की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा भी तेज हवाओं से गिर गया।

तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर-      

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब बंगाल ने ‘भाषण’ को चुना और तमिलनाडु ने ‘आर्थिक तरक्की’…

  1. तमिलनाडु की फिल्मों से प्रभावित राजनीति में सस्पेंस ही सस्पेंस...!

  1. ‘तरक़्क़ी बनाम तबाही’ की बहस है ‘बौद्धिक बेईमानी’




Mediabharti