आम चुनाव-2024 के पांचवें चरण में कुल मतदान लगभग 62.2 फीसदी दर्ज किया गया है। विभिन्न राज्यों के कई हिस्सों में गर्म मौसम का सामना करते हुए मतदाता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले।
मतदान शाम छह बजे बंद हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता इसके बाद भी मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े रहे। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। यहां 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान रहा। बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, ऐसे राज्य हैं, जहां इस चरण में चुनाव हुए। कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
Read in English: Peaceful polling in Phase 5, Voter turnout at 62.2 per cent
मुंबई, ठाणे, नासिक और लखनऊ जैसे विभिन्न शहरी संसदीय क्षेत्रों में उदासीनता की प्रवृत्ति जारी रही। मुंबई में, मशहूर हस्तियों और आम नागरिकों ने वोट डालने के लिए अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार किया और गर्व से अपनी स्याही लगी उंगलियों का प्रदर्शन किया।
पांचवें चरण के समापन के साथ, आम चुनाव 2024 के लिए मतदान अब 25 राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों और 428 संसदीय क्षेत्रों में पूरा हो गया है। अगले चरण का मतदान 25 मई को आठ राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में निर्धारित है। इनमें अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान भी शामिल है।






Related Items
बिहार में चुनाव, सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा!
पहलगाम हमला सिर्फ़ ‘शोक’ नहीं…, अब हक़ीक़त का सामना भी ज़रूरी…!
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को आसान शब्दों में यहां समझें...