ICC T20 रैंकिंग : कोहली टॉप पर और अश्विन...

ICC T20 रैंकिंग : कोहली टॉप पर और अश्विन...दुबई । भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-5 में वापसी करने में सफल रहे हैं। 

 

अश्विन ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इनके अलावा रोहित शर्मा और लोकेश राहुल भी बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे हैं। रोहित ने पांच स्थान की छलांग लगाई और 17वें पायदान पर पहुंच गए, 

जबकि लोकेश राहुल ने 67 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए रैंकिंग में 31वां स्थान हासिल कर लिया। लोकेश राहुल को हाल ही में अमेरिकी धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में नाबाद शतक लगाने का फायदा मिला है। लोकेश राहुल ने इस मैच में 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी, हालांकि बेहद रोमांचक रहे इस मैच में भारत को एक रन से हार झेलनी पड़ी थी। इसी मैच में वेस्टइंडीज की ओर से शतक लगाने वाले एविन लुईस ने भी 288 स्थानों कू छलांग लगाई और 51वें पायदान पर पहुंच गए। आईसीसी टी-20 गेंदबाजों की वरीयता सूची में वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री शीर्ष पर हैं, जबकि चौथे पायदान पर पहुंचे अश्विन शीर्ष वरीय भारतीय गेंदबाज हैं।            

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मीराबाई चानू और विराट कोहली को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

  1. इन्होंने नहीं होने दी कई बार कोहली की छुट्टी !

  1. टीम सलेक्शन: कोहली की ताजपोशी, धोनी के चयन पर भी निगाहें !




Mediabharti