किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि, कभी भी किसी से उसकी सैलरी और लड़की से उसकी उम्र नहीं पूछनी चाहिए। और दीपिका है कि चीख-चीखकर सबको पद्मावती की फीस बता रहीं हैं। ख़बरों की माने तो दीपिका को फिल्म पद्मावती के 12 करोड़ 65 लाख रुपये बतौर फीस दिए जा रहें हैं। दरअसल,संजय लीला भंसाली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकेर बेहद सचेत हैं वह नहीं चाहते कि फिल्म से जुडी एक भी खबर बाहर जाये। अब जब दीपिका की बड़ी हुई फीस की खबरे मीडिया में सुर्खियां बटोर रहीं हैं तो भंसाली का गुस्सा होना तो बनता है। रिपोर्ट्स की माने तो संजय ने उनसे इस बारे में मीडिया में बोलने से मना कर दिया हैं। बता दें, निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका की यह तीसरी फिल्म हैं। दीपिका को भंसाली के साथ पहली फिल्म राम-लीला के दौरान एक करोड़ फीस दी गयी थी जो बाजीराव मस्तानी की वक्त सात करोड़ तक पहुँच गयी। और फिल्म पद्मावती के लिए उन्हें पद्मावती के लिए 12.65 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। ख़बरों के मुताबिक फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जा सकती हैं। फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह नजर आयेंगीं। फ़िलहाल दीपिका के पति की तलाश भी जा रहीं हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अब इस हॉलीवुड टीवी शो में नजर आएंगी दीपिका
शाहिद ने दीपिका, आलिया की तारीफ में क्या कहा...
दीपिका इनके साथ मनाएंगी दीपावली