नई दिल्ली । शिवसेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि यह मर्दाना काम(सर्जिकल स्ट्राइक) बुहत पहले हो जाना चाहिए था। शिवसेना का कहना है कि पीएम मोदी ने मर्दाना काम किया है। शिवसेना ने मोदी सरकार को सलाह भी दी है। शिवसेना का कहना है कि सांप को अधमरा नहीं छोडना चाहिए।
शिवसेना ने भारतीय सेना को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दी है। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया और 35 आतंकियों का खात्मा कर दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सभी पार्टियां पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ कर रही हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
चुनाव के बीच बजट, रुकवाने को EC पहुंचा विपक्ष, शिवसेना का भी विरोध
शिवसेना ने नोटबंदी को बताया बेमतलब, कहा-आतंकवाद पर सोचें मोदी
उत्तराखंड मामला : शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, हो गया ‘वस्त्रहरण’