बैंकॉक । भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी मैदान पर खेले गए टी20 एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में थाईलैंड को नौ विकेट से हरा दिया। थाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 69 रन बनाए। उसके लिए रातनापोर्न पादुंगलेर्ड ने 20 रन बनाए जबकि नाटाया बोचाथम ने 17 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से मानसी जोशी ने दो विकेट लिए। शिखा पांडेय को भी एक सफलता मिली।
जवाब में भारतीय टीम ने वेदा कृष्णमूर्ति के 35 और मेघना सिंह के नाबाद 29 रनों की मदद से 11.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। वेदा ने अपनी 26 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि मेघना ने 30 गेदों पर तीन चौके लगाए। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
भारत कर रहा है सेमीकंडक्टर के भविष्य का निर्माण…
‘पांच मिनट!’ ने फ्रांस को दिया झकझोर और भारत हुआ सोचने पर मजबूर
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक…