सोलह कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, लंबी दूरी की यात्रा में जाने वाले मुसाफिरों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इसमें अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं मौजूद हैं।
इनमें आरामदायक स्लीपर बर्थ, उन्नत सस्पेंशन सिस्टम, स्वचालित दरवाजे, आधुनिक शौचालय, अग्नि सुरक्षा और निगरानी प्रणाली, सीसीटीवी आधारित निगरानी, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली और ऊर्जा-कुशल तकनीकें शामिल हैं। इन सुविधाओं का मकसद यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।
Read in English: Comfort meets technology in India’s Vande Bharat Sleeper revolution
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ‘कवच’ से सुसज्जित हैं। इन रेलों में दुर्घटना-प्रतिरोधी और झटके-रहित अर्ध-स्थायी कपलर और एंटी-क्लाइम्बर हैं। प्रत्येक कोच के अंत में अग्निरोधक द्वार हैं। विद्युत कैबिनेट और शौचालयों में बेहतर अग्नि सुरक्षा के लिए एरोसोल आधारित अग्नि पहचान और शमन प्रणाली
ऊर्जा दक्षता के लिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग प्रणाली रखी गई है। स्वदेशी रूप से विकसित यूवी-सी लैंप आधारित कीटाणुशोधन प्रणाली से सुसज्जित एयर कंडीशनिंग इकाइयां हैं। केंद्रीय रूप से नियंत्रित स्वचालित प्लग द्वार और पूरी तरह से सीलबंद चौड़े गलियारे इस ट्रेन का अहम हिस्सा हैं। सभी कोचों में सीसीटीवी हैं।
आपात स्थिति में यात्री और ट्रेन प्रबंधक या लोको पायलट के बीच संचार के लिए आपातकालीन टॉक-बैक यूनिट उपलब्ध कराए गए हैं। दिव्यांगजन यात्रियों के लिए प्रत्येक छोर पर ड्राइविंग कोचों में विशेष शौचालय बनाए गए हैं। एयर कंडीशनिंग, सैलून लाइटिंग आदि जैसी यात्री सुविधाओं की बेहतर स्थिति निगरानी के लिए केंद्रीकृत कोच निगरानी प्रणाली बनाई गई है। ऊपरी बर्थ पर चढ़ने में आसानी के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीढ़ियां मौजूद हैं।
वंदे भारत स्लीपर सेवाओं का विकास आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत नवाचार, सुरक्षा और स्वदेशी रेल निर्माण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।






Related Items
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…
पश्चिम एशिया युद्ध की आग का बिल चुकाएंगे भारत के किसान!
भारत की भुगतान क्रांति, कतार से लेकर क्यूआर कोड तक…