
मथुरा। आज मंगलवार अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल एके सिंह ने मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित हाशानंद गौशाला में गायों का पूजन किया और कहा कि गाय बेजुबान पशु हंै इसकी सेवा से पुण्य प्राप्त होता है। मुझे यहां आकर खुशी प्राप्त हुयी है। उन्होंने भाजपा और संघ के वहां उपस्थित नेताओं से भी कहा कि वे गायों की सेवा मन से करें और आश्वासन लिया कि मैं दोबारा यहां आऊं तो अधिक गाय मिलें, यहां की प्रगति से मेरा मन खुश होगा। उपराज्यपाल ने इसके बाद बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन किये और दिल्ली प्रस्थान कर गये। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता एसके शर्मा, चंद्रमणि पाण्डेय, सुनील शर्मा कल्याणं करोति, सुनील चतुर्वेदी, राजेश पंडित सहित आरएसएस संघ और भाजपा के नेता मौजूद थे।





