प्रधानमंत्री के मंगलवार रात को किए गए ऐलान के बाद मानों हड़कंप मच गया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के लिए यह मुसीबत बनता जा रहा हैं। हर जगह खुले पैसों की मार सभी को झेलनी पड़ रही है। यहां तक की इस ऐलान के बाद से एटीएम के बाहर लोगोें की लंबी कतार तक लग गई। एटीएम भी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। खुले पैसों की मार झेलने वालों में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया हैं। जी हां आई खबरों की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को बुधवार सुबह अंडे लेने थे। अब जब सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए तो बिपाशा को अंडे लेने के लिए इधर—उधर भटकना पड़ा। और अंत में उन्हें अपने दोस्त से पैसे उधार तक लेने की नौबत आ गई। फिलहाल बिपाशा इन दिनों अपनी प्रग्नेंसी की खबरों के लिए सुर्खियों में है ऐसा माना जा रहा था कि वह प्रग्नेंट है लेकिन इस खबर पर बिपाशा अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि यह मात्र एक अफवाह है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
विश्व अंडा दिवस पर अंडे के फंडे को समझने की हुई कोशिश
विश्व अंडा दिवस पर अंडे के फंडे को समझने की हुई कोशिश
मोदी एक्शन का दूसरा चरण : ज्वैलरी खरीदने-बेचने वालों की जांच शुरू