अंडे-मांस की बिक्री न रूकी तो आंदोलन

मथुरा। गुरू पूर्णिमा मेले में भारी अव्यवस्थायें, विद्युत विभाग की अघोषित कटौती के कारण आने वाले तीर्थयात्रियों को कठिनाई उठानी पड़ेगी। यदि प्रशासन ने विद्युत व्यवस्था नहीं संभाली तो तीर्थ पुरोहित महासंघ आंदोलन करेगा। यह बात प्रयागनाथ चतुर्वेदी राष्ट्रीय महामंत्री ने व्यक्त कीं। 

धर्मयात्रा महासंघ के प्रांतीय महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में खुलेआम मांस बिक रहा है। अंडे की ढकेलें तीर्थयात्रियों के मन में पीड़ा पैदा कर रही हैं। महासंघ प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ पुरोहित महासंघ मोहन लाल प्रेमी बाबा ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन में तीर्थयात्रियों का बुरा हाल है। दूसरे समुदाय के युवक भी तिलक लगाकर यात्रियों को ठग रहे हैं। प्रशासन लपकों से यात्रियों को लुटने से बचाने में नाकाम है। महासंघ तीर्थ पुरोहितों को परिचय पत्र जल्द ही उपलब्ध करायेगा। तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक में यह विचार पदाधिकारियों ने व्यक्त किये। देवदत्त पंडित की अध्यक्षता में बैठक में मथुरा, वृन्दावन की वर्तमान दशा को लेकर रोष व्यक्त किया गया। खराब सड़कों और तीर्थयात्रियों की परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गयी। कहा गया कि जगह-जगह सड़कें धंस चुकी हैं। प्रशासन बड़े हादसे के इंतजार में है। वक्ताओं मंे रोष था कि उच्च न्यायालय द्वारा कटटीघर पर रोक लगाने के बाद भी मछली फाटक, भरतपुर गेट, बाढपुरा, सोंख रोड, दरेसी रोड आदि क्षेत्रों में मांस खुलेआम बेचा जा रहा हे। महीनेदारी लेकर इलाका पुलिस सहयोग कर रही है। तीर्थ पुरोहित महासंघ अब मांस, अण्डे की बिक्री नहीं होने देगा। प्रशासन ने नहीं सुनी तो बड़ा आंदोलन होगा। बैठक का संचालन संयोजक अजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर घनश्याम हरियाणा, मदनमोहन अग्रवाल, पवन गोयल, त्रिलोकीनाथ बंसल, लालजी भाई शास्त्री, अमित भारद्वाज, श्याम सुन्दर ब्यास, संजीव एड. आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti