
विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटे छात्रों को सम्मानित करते काॅलेज के निदेशक एन0के0 शर्मा एवं अन्य
गोवर्धन। डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगरा मंडल स्तर पर अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2014-15 में सभी सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के 6 छात्रों ने अलग अलग वजन की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें 74 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 57 किलोग्राम में भाग लिया। 74 किलोग्राम में कन्हैया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए चयनित हुआ। जो कि कुरूक्षेत्र में आयोजित होगी एवं विश्वविद्यालय द्वारा मेडल प्रदान किया। 70 किलोग्राम व 61 किलोाग्राम को काॅस्टयूम प्रदान कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार विश्वविद्यालय में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय का विशिष्ट स्थान रहा। महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक नन्द किशोर शर्मा एवं सचिव श्रीमती मधु शर्मा ने छात्रो को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के खेल विभाग अधिकारी दिलीप कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS