अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए भारतीय फिल्मों का हुआ चयन

नई दिल्ली : गोवा में होने वाले 45वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई जाने वाली भारतीय पेनोरमा, 2014 की फीचर और गैर-फीचर फिल्मों की घोषणा कर दी गई है। 

जाने-माने फिल्म निर्माता एके वीर की अध्यक्षता में फीचर फिल्मों के लिए जूरी ने कुल 181 फिल्मों में से 26 फिल्मों का चयन किया है।

भारतीय पेनोरमा, 2014 की फीचर फिल्म जूरी ने एलिजाबेथ एकादशी फिल्म को ओपनिंग फिल्म के रूप में चुना है। इसका निर्देशन परेश मोकाशी ने किया है।

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी की जूरी की अध्यक्षता जाने-माने फिल्मकार माइक पांडे ने की।

द लास्ट अडू (निर्देशक : शबनम सुखदेव) को भारतीय पेनोरमा 2014 की गैर-फीचर फिल्म जूरी द्वारा ओपनिंग फिल्म के रूप में चुना गया है। फिल्म समारोह में 14 अन्य गैर-फीचर फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login