
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संकलित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 23 अप्रैल को मामूली गिरावट के साथ 106.81 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 22 अप्रैल को 107.08 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में 22 अप्रैल के 6449.14 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 23 अप्रैल को यह कीमत बढ़कर 6522.89 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। ऐसा डॉलर के रूप में मूल्य में गिरावट और रुपये के अवमूल्यन के कारण हुआ। 22 अप्रैल को जहां एक अमरीकी डॉलर 60.71 रुपये का था, वहां यह 23 अप्रैल को कमजोर होकर 61.07 रुपये का हो गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS