अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संकलित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12 मई को घटकर 105.58 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। पिछले कारोबारी दिवस 9 मई को यह 106.05 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।

 

रुपये के संदर्भ में 9 मई को 6368.30 रुपये प्रति बैरल की तुलना में 12 मई 2014 को यह मामूली रूप से घटकर 6306.29 रुपये प्रति बैरल रह गई। रुपये 9 मई के 60.05 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 12 मई को 59.73 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर के साथ मजबूती पर बंद हुआ ।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti