अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संकलित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2 मई को मामूली रूप से बढ़कर 106.02 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 30 अप्रैल को 105.84 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।

 

रुपये के संदर्भ में 30 अप्रैल के 6386.39 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 2 मई को यह कीमत मामूली रूप से घटकर 6385.58 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। ऐसा डॉलर के संदर्भ में कीमत में कमी तथा रुपये के अधिमूल्‍यन के कारण हुआ। 2 मई को रुपये 60.23 प्रति अमरीकी डॉलर मूल्‍य पर मजबूती के साथ पर बंद हुआ। 30 अप्रैल को इसका मूल्‍य 60.34 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर रहा था।  

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login